Skip to content
November 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ हाई कोर्ट ने अस्पतालों में लगे वेंटिलेटर्स का मांगा ब्यौरा:यूपी सरकार बताए कितने काम कर रहे कितने नहीं; एक महीने का दिया समय ?

May 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

हाई कोर्ट लखनऊ की डबल बेंच ने राज्य सरकार को अस्पतालों में वेंटिलेटर्स की संख्या बताते हुए विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने ये भी बताने को कहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी जिला अस्पतालों व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कितने वेंटिलेटर्स है।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b
“

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने के बाद पारित अपने आदेश में दिया है। न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने वी द पीपल संस्था की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर पारित किया है। कोर्ट ने उनकी जानकारी मांगा है तथा यह भी बताने को कहा है उनमें से कितने वेंटिलेटर्स सही तरीके से काम कर रहे है। मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

इससे पहले एसजीपीजीआई की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके पास 386 वेंटिलेटर्स हैं जिनमें से 365 काम कर रहे हैं और बाकी के 21 वेंटिलेटर्स बैक अप के तौर पर रखे हुए हैं। वहीं केजीएमयू की ओर से जानकारी दी गई कि उनके पास 394 वेंटिलेटर्स हैं जिनमें से 393 काम कर रहे हैं जबकि एक का रिपेयर वर्क चल रहा है।

हाईकोर्ट ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे भट्टों का मांगा ब्योरा

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ ने एक जनहित याचिका में सुनवाई के बाद यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम, लखनऊ से राजधानी के म्युनिसिपल क्षेत्र में चल रहे ईंट भट्टों का ब्योरा तलब किया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने दुर्गेश कुमार सिंह की ओर से दाखिल एक जनहित याचिका पर पारित किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिये न्यायालय ने मई माह के तीसरे सप्ताह की तारीख नियत की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें