Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पिकअप भवन के सामने पुल पर एक कार में आग लग गई। आग की लपट के साथ धुआं के गुबार को देख लोग सहम गए।

May 6, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में पिकअप भवन के सामने पुल पर एक कार में आग लग गई। आग की लपट के साथ धुआं के गुबार को देख लोग सहम गए। दूर से देखने में ऐसा लग रहा था कि मानो चंद कदम आगे ही आगजगी की भीषण घटना हुई है। रास्ते से जो लोग निकल रहे थे वह भी दहशत में नजर आए। कुछ तो गाड़ी रोककर सड़क किनारे ही खड़े हो गए।

कार से धुआं उठता देख ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। रुट में जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। जाम की स्थिति भी बन गई।

शार्ट सर्किट से लगी थी आग

घटना शाम 4 बजे के आसपास विभूति-खंड थाना क्षेत्र की है। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल आग बुझाने के बाद गाड़ी को सड़क से हटा कर थाने भेज दिया गया है।

सिर्फ अगले हिस्से में लगी थी आग

गाड़ी में आग सिर्फ अगले हिस्से में लगी थी। जब तक पूरी गाड़ी चपेट में आती तब तक फायर टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर ही था। गाड़ी वीआईपी पासिंग है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें