Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद थाना रहीमाबाद में चार युवकों ने एक युवक कोठरी में बंधक बनाकर पीटा।

By admin · May 22, 2024 · 1 min read

लखनऊ के थाना रहीमाबाद में चार युवकों ने एक युवक कोठरी में बंधक बनाकर पीटा। उसके बाल काटे, बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। 2 अन्य की तलाश की जा रही है।

पीड़ित की मां ने बताया कि उसका परिवार तिरगांवा में रहता है। उसका बेटा तल्हा अपने फूफेरे भाई फैज के साथ सोमवार की शाम घूमने गया था। गांव के ही रहने वाले तसव्वर खान, हसीन खान, और उसके 2 दोस्त मेरे बेटे से गाली-गलौच किए। वहां से अपने घर की भूसे की कोठरी में ले गए। लाठी डंडों और धारदार हथियार से मारा। मरा जानकर वहां से छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के बाद घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दो को हिरासत में लिया, 2 की तलाश की जा रही है। दोनों की कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

और खबरें