Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नेशनल पीजी कॉलेज ने 5 नए कोर्स शुरू किए हैं। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है।

By admin · June 7, 2024 · 1 min read
नेशनल पीजी कॉलेज में 5 पाठ्यक्रमों पर आवेदन शुरू - Dainik Bhaskar
नेशनल पीजी कॉलेज में 5 पाठ्यक्रमों पर आवेदन शुरू

नेशनल पीजी कॉलेज ने 5 नए कोर्स शुरू किए हैं। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इसके लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय परिसर से फॉर्म प्राप्त करते हैं। इसका शुल्क एक हजार रुपये तय किया गया है। स्टूडेंट्स 30 जून तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कॉलेज ने छात्र-छात्राओं के लिए जिन 5 नए कोर्सों की शुरूआत की हैं। उनमें होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फीजियोथेरिपी और ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इन्हें हाल ही में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद शुरू किया जा रहा हैं।

जल्द फीस होगी तय

प्राचार्य प्रो.देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय ने फिलहाल इन कोसों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा देने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की भी योजना में है, इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना भेजी जा रही है।

अनुमोदन प्राप्त होते ही डिग्री कोर्स का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। अभी पाठ्यक्रम के लिए शुल्क नहीं तय किया गया है। जल्द ही वित्त समिति की बैठक में इस पर फैसला होगा।

और खबरें