Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक विवाहित का शव उसके घर में मिला है। मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

By admin · June 7, 2024 · 1 min read

लखनऊ में एक विवाहित का शव उसके घर में मिला है। मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना लखनऊ के सरोजनीनगर थानाक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के नैमीसारण्य निवासी रविंद्र पाल ने अपनी बेटी बबली पाल (22) की शादी मछेरहटा थानाक्षेत्र के चौहानपुरम निवासी अमित पाल पुत्र कमलेश पाल से की थी। यह शादी पिछले साल 11 मार्च 2023 को हुई थी।

पिछले 2 साल से अमित अपनी पत्नी बबली, माता-पिता के साथ सरोजनीनगर के गिंदन खेड़ा में मकान बनाकर रहता था। अमित और उसके पिता कमलेश पाल माली का काम करते हैं। वहीं, बबली का भाई विपिन भी उसी के साथ रहता है और नारदगंज में एक कंपनी में काम करता है।

पुलिस का कहना है कि विपिन रात ड्यूटी कर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे घर पहुंचा। खाना खाने के बाद फिर वापस ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद उसके पिता ने विपिन को फोन करके अमित के घर में अनहोनी की आशंका जताई। तब विपिन फिर से घर पहुंचा तो वहां बबली का शव मिला।

इसके बाद परिजन पहुंचे और पुलिस से शिकायत हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें