Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

अखिल भारतीय भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है।

June 25, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” राजेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″राजेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)div
div class=”fe1b7d06″div

अखिल भारतीय भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है। महासभा ने प्रत्याशियों के चयन का काम भी तेज कर दिया है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने UPLIVE.NEWS से बातचीत करते हुए बताया कि टिकट देने के मामले में सभी दलों ने ब्राह्मणों की उपेक्षा की है। राजनीतिक दल ब्राह्मणों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं। जब टिकट देने की बात आती है तो किनारा कर लेते हैं। इसी उपेक्षा को लेकर ब्राह्मण महासभा ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कभी राजनीति के केंद्र बिंदु रहे ब्राह्मण आज हासिये पर आ गए हैं। इनको समुचित सम्मान दिलाने के लिए महासभा निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महासभा की पिछले दिनों आयोजित बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी थी। इसी के तहत प्रदेश के 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है।

समान विचार धारा के संगठन को साथ लेंगे

महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि समान विचारधारा वाले संगठनों को साथ लेकर एक समझौते के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए कई संगठनों से बातचीत हो रही है। समान विचारधारा के संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए महासभा ने हाल के दिनों में एक बैठक की थी। आगे भी ऐसे संगठनों से बातचीत चल रही है।

प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग तेज

राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन के लिए कोर कमेटी बनाई गई है। कोर कमेटी बहुत ही बारीकी से हर सीट पर चयन को लेकर काम कर रही है। प्रत्याशियों के चयन में योग्यता और समाज के प्रति उनकी सहभागिता को प्रमुखता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर अलग-अलग चरणों में प्रत्याशियों के चयन और घोषणा का काम किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें