Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में दलित महिला से 7 लोगों ने गैंगरेप किया है।

By admin · June 26, 2024 · 1 min read
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - Dainik Bhaskar
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

लखनऊ में दलित महिला से 7 लोगों ने गैंगरेप किया है। महिला अपने घर से पास के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर अपने लिए दवा लेने जा रही थी। दोपहर में सुनसान जगह पर 7 लोगों ने उसे पकड़ा। जबरन बाग में ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है, जांच जारी है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रात में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। सभी आरोप फरार हैं। उनके परिजनों और दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की है।

सुशांत गोल्फ सिटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी महिला

शिकायत के अनुसार गोसाईंगंज इलाके में रहने वाली दलित महिला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने सुशांत गोल्फ सिटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। महिला खुर्दही बाजार के पास पहुंची थी कि वहां कटर बक्सा निवासी अनवर और उसके 6 साथियों ने महिला को पकड़ लिया। जबरन उसे बाग में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद धमकी देते हुए सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बताई। इसके बाद महिला और परिजन थाने पहुंचे, अनवर सहित 7 आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

तीन बच्चों की मां है पीड़िता, पति ऑटो ड्राइवर

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि पीड़िता की उम्र 30 साल है और उसकी शादी हो चुकी है। पति शहर में ऑटो चलाता है। महिला के 3 बच्चे भी हैं। देर रात महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। जिस लोकेशन पर दुष्कर्म की बात कही जा रही है, वह पब्लिक प्लेस है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।

पुलिस बुधवार सुबह महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि पीड़िता अभी सदमे में हैं। उनसे अधिक बात नहीं हो सकी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही। आरोपियों के परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

और खबरें