Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें 2 हत्या अभियुक्त गिरफ्तार।

By admin · July 1, 2024 · 1 min read

 

2 हत्या अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रुपईडीहा बहराइच। रुपईडीहा पुलिस ने गत 29 जून को जमुना प्रसाद दुबे पुत्र स्व.कन्हैया लाल दुबे निवासी बघमरवा दा.दौलतपुर थाना रुपईडीहा के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या करने के बाद हत्यारे भाग निकले थे।

इस पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें गठित कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर शमशेर बहादुर सिंह एसआई कृष्ण कुमार सिंह, रणविजय सिंह, हे. का.अशोक प्रजापति व अजय कुमार राना आदि ने कई जगह दबिश दी।

अचानक मुखबिर द्वारा सूचित होने पर इन लोगो ने रविवार की रात 9:30 बाके वांछित अभियुक्त अनूप कुमार दुबे पुत्र अम्बर लाल दुबे उम्र 40 वर्ष व 45 वर्षीय प्रमोद कुमार दुबे पुत्र राम अधार दुबे निवासीगण शिवरामपुर तेलियानी को बघमरवा मोड़ पर चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

 

इन्ही की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल यूकेलिप्टस का मोटा डंडा भी हाजी अनवर के भट्ठे के पास लगे पेड़ो के बीच से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सोमवार को माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
1/7/2024

और खबरें