Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में थार के बोनट पर बैठकर एक युवक तलवार से केक काट रहा है। वह चर्चित सांग ‘विरोधी के कनपटी में कट्टा तना रहेगा..दबदबा था, दबदबा है,

By admin · July 21, 2024 · 1 min read
लखनऊ में थार के बोनट पर बैठकर एक युवक तलवार से केक काट रहा है। वह चर्चित सांग ‘विरोधी के कनपटी में कट्टा तना रहेगा..दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ पर रील भी बनाया है। इसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद मलिहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वीडियो में लगभग 11 से 12 लोग हैं। घटना 18 जुलाई गुरुवार की है। इसी रात सभी मलिहाबाद रेंज अंतर्गत दुबग्गा बॉर्डर पहुंचे। यहां पर तलवार से केक काटा। इसके बाद वीडियो को स्टोरी पर शेयर किया। केक काटने वाले युवक का नाम मनीष है।

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मनीष किसी लकड़ी व्यापारी के यहां काम करता है। पुलिस का कहना है कि वीडियो शनिवार को सामने आया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तलवार से केक काटने वाले मनीष उसके दोस्त कुलदीप और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य साथियों की भी तलाश शुरू

जिस थार गाड़ी पर मनीष बैठा है, उस गाड़ी का नंबर UP 32 PP 4141 है। गाड़ी और युवक के साथ जितने भी लोग वीडियो में दिख रहे हैं सभी की तलाश की जा रही है। युवक के साथ जो उसके अन्य दोस्त हैं उनकी भी पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ पहले से कितने प्रकरण दर्ज हैं यह भी खंगाला जा रहा है।

और खबरें