Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बंथरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने घर में घुसकर युवक के पिता और भाई को भी मारा।

By admin · July 22, 2024 · 1 min read
पीड़ित पक्ष के लोगों ने लोकबंधु अस्पताल में हंगामा किया। - Dainik Bhaskar
पीड़ित पक्ष के लोगों ने लोकबंधु अस्पताल में हंगामा किया।

लखनऊ के बंथरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने घर में घुसकर युवक के पिता और भाई को भी मारा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली सप्लाई को लेकर झगड़ा हुआ था।

मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। 5 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार ने लोकबंधु अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात बंथरा गांव में बिजली सप्लाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रिशु सिंह ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

घटना की जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
घटना की जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

गांव में तीन दिन से नहीं आ रही थी सप्लाई

वहीं पीड़ित पक्ष ने बंथरा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बंथरा में बब्बन पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां प्रॉपर्टी का काम करते हैं। बब्बन ने बताया- गांव में तीन दिन से बिजली सप्लाई नहीं आ रही थी।

लोकबंधु अस्पताल में बब्बन सिंह ने कहा- अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस आरोपियों से सुलह करने का दबाव बना रही है।
लोकबंधु अस्पताल में बब्बन सिंह ने कहा- अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस आरोपियों से सुलह करने का दबाव बना रही है।

बिजली कर्मियों से सप्लाई देने को कहा

रविवार रात करीब 10 बजे सप्लाई आई। लेकिन उनके इलाके में सप्लाई नहीं आई। इसपर बिजली कर्मियों को बुलाया गया। बेटा ऋतिक पांडेय (20) को मौके पर भेजा। ऋतिक मौके पर गया और बिजली कर्मियों से उनकी तरफ की सप्लाई देने के लिए कहा।

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।

सप्लाई को लेकर हुआ विवाद

बब्बन ने बताया- गांव का रिशु सिंह भी अपने दोस्तों से साथ वहीं मौजूद था। बिजली सप्लाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ऋतिक वापस घर आ गया। कुछ देर बाद रिशु अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा और ऋतिक को लाठी और डंडों से मारने लगा।

बिजली विभाग ने भी दी तहरीर

चीख पुकार सुनकर मैं और मेरा दूसरा बेटा अभिषेक कमरे से बाहर आए तो हम पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बब्बन और अभिषेक को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बिजली विभाग ने बेटे ऋतिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस उनके घर दबिश देने आ गई, लेकिन रात की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

और खबरें