Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस की पीआरवी वैन बियर शॉप के बाहर खड़ी है।

By admin · July 25, 2024 · 1 min read
लखनऊ पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस की पीआरवी वैन बियर शॉप के बाहर खड़ी है। बियर शॉप के अंदर से एक युवक आता है और सिपाही को दो बियर पकड़ाकर चला जाता है। पीआर वैन का नंबर 0483 है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक शख्स ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को शुक्ला चौराहा नहरिया रोड जानकीपुरम का होने का दावा किया जा रहा है। बियर दुकानदार का भी कहना है कि रोजाना दो बियर पुलिस को देनी पड़ती है।

वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसीपी अलीगंज को जांच सौंपी है। हालांकि एसीपी अलीगंज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी पुष्टि की जा रही है कि यह वीडियो लखनऊ का ही है या कहीं और का। पीआरवी वैन के नंबर के आधार पर जांच की जाएगी।

देखें तस्वीरें

ठेके के बाहर पुलिस की पीआरवी वैन खड़ी है। अंदर सिपाही बैठा है।
ठेके के बाहर पुलिस की पीआरवी वैन खड़ी है। अंदर सिपाही बैठा है।
ठेके के अंदर से एक युवक बियर लेकर आता है और पीआरवी वैन में बैठे सिपाही को देकर चला जाता है।
ठेके के अंदर से एक युवक बियर लेकर आता है और पीआरवी वैन में बैठे सिपाही को देकर चला जाता है।

और खबरें