Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के दुबग्गा थाना प्रभारी पर एक महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

By admin · July 30, 2024 · 1 min read

लखनऊ के दुबग्गा थाना प्रभारी पर एक महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही का कहना है कि वे परेशान करने के लिए गलत ड्यूटी लगाते हैं। विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी देते हैं।

मामले की शिकायत ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम (JCP) से शिकायत की है। JCP ने मामले की जांच ACP काकोरी को सौंप दी है। जांच के बाद थानेदार पर कार्रवाई हो सकती है।

महिला सिपाही ने JCP से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि थानेदार महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं। वह कुछ लोगों की मनचाही ड्यूटी लगाते हैं। जो कर्मचारी उनकी बात नहीं मानता है, उसकी ड्यूटी इस तरह से लगाते हैं कि वह परेशान हो जाए।

अगर कोई महिला सिपाही किसी तरह का कोई विरोध करती है तो उस पर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर गलत समय पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज करते हैं। जो ठीक नहीं लगता है।

मामले JCP क्राइम आकाश कुलहरि ने बताया कि शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया है। ACP काकोरी शकील अहमद को आरोपों की जांच करने को लिखित आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें