Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मेरठ से लखनऊ आकर साधु के भेष में गांवों में घूम घूम कर ग्रामीणों को सम्मोहन कर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By admin · August 12, 2024 · 1 min read

मेरठ से लखनऊ आकर साधु के भेष में गांवों में घूम घूम कर ग्रामीणों को सम्मोहन कर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में उपयोग होने वाली कार सहित कई सामान बरामद किए हैं।

इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अमित, आकाश, सागर, अक्षय निवासी आसिफाबाद समसपुर थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ है। इनके पास से अल्टो-800 कार ‘UP 23-E-0373’ दो बोरियों में 96 किलो काली सरसों, एक बोरी में 32 किलो पीली सरसो, एक बोरी में 39 किलो गेहूं, दो स्टील के डिब्बे में सिंदूर,110 छोटी बडी रुद्राक्ष, एक पीले धातु का कमंडल, एक मोती माला, एक रुद्राक्ष माला, एक सुरमेदानी, एक खाली पर्स,चार डाग चेन, दो मोबाइल, दो स्टील के छोटे टिफिन के डिब्बे बरामद किया है।

साधु भेष में 4 युवकों को पकड़ा…लात-जूतों से पीटा: लखनऊ में दुकानदार को नशीला प्रसाद खिलाकर लूटा, हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे

लखनऊ में ग्रामीणों ने साधु भेष में घूम रहे 4 युवकों को पकड़ लिया। चोरी का आरोप लगाकर चप्पल, थप्पड़, लात और जूतों से पीटा। चारों हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। कहने लगे कि हमने चोरी नहीं की है।दुकानदार ने झूठा आरोप लगाया है, लेकिन गांव वाले

और खबरें