Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई।

By admin · August 15, 2024 · 1 min read
लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। हंगामा आधे घंटे तक चलता रहा। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से भाग निकले। किसी ने भी पुलिस के पास तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीसीटीवी भी निकाले गए हैं।

पुलिस का कहना है कि माहौल को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना पारा इलाके के मोहान रोड काकोरी मोड़ की है। यहां लड़ाई करने वाले लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। दोनों गुट के लोग बाइक और कार में थे। इस दौरान वर्चस्व को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पारा इलाके में मारपीट का वीडियो।
पारा इलाके में मारपीट का वीडियो।

नीलम पैलेस पर भी ईंट पत्थर फेंके

मारपीट के कारण आने-जाने वालों को दिक्कत हुई। लंबा जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि आराजक तत्वों ने मोहान रोड पर बने नीलम पैलेस पर भी ईंट पत्थर फेंके हैं। मामले में थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि थाने में मारपीट की सूचना मिली थी। फिलहाल घटना की कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर अराजकतत्वों की चिन्हित किया जा रहा है।

घटना गोमतीनगर इलाके की है। रास्ते में जाते हुए व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से बनाई।
घटना गोमतीनगर इलाके की है। रास्ते में जाते हुए व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से बनाई।

गोमतीनगर एक्सटेंशन में भी हुई मारपीट

इसी तरह गोमती नगर इलाके का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो तिरंगा यात्रा के दौरान का बताया जा रहा है। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और खबरें