Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक वैन चालक ने LKG में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बैड टच किया।

By admin · August 30, 2024 · 1 min read
पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ में एक वैन चालक ने LKG में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बैड टच किया। इसकी जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने गुडंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी वैन चालक को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को करीब एक महीने से परेशान कर रहा था।

मां से बोली- वैन वाले अंकल गंदी बात करते हैं

गुडंबा निवासी परिवार के मुताबिक उनकी बेटी गायत्री पुरम में एक स्कूल में LKG में पढ़ती है। गुरुवार को स्कूल से आने पर उसने बताया कि मां वैन वाले अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की है।

सबसे आखिरी में छोड़ा था घर

पीड़ित बच्ची ने मां को बताया कि वैन वाले अंकल ने सभी बच्चों को घर छोड़ने के बाद उसके साथ गंदी हरकत की। साथ ही किसी को न बताने की बात कही। बच्ची की मां के मुताबिक बेटी से यह जानकारी होने पर फौरन पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ थाने जाकर शिकायत की।

52 साल का है वैन चालक

बच्ची को कल्याणपुर निवासी वैन चालक विमलेश वर्मा (52) स्कूल ले जाता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। रात को ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

और खबरें