Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नेपाल सीमा के नानपारा और सोनौली में ताबड़तोड़ छापेमारी करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By admin · September 3, 2024 · 1 min read

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नेपाल सीमा के नानपारा और सोनौली में ताबड़तोड़ छापेमारी करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 किलो सोना और 2 करोड़ रुपए भारतीय करेंसी के बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी लखनऊ के हैं। इनसे पूछताछ के आधार पर कुछ और स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

खुफिया इनपुट पर की गई छापेमारी

DRI यानी राजस्व खुफिया निदेशालय को इनपुट मिला था, कि बड़े पैमाने पर नेपाल के रास्ते सोने की तस्करी हो रही है। इसी बीच एक अन्य मामले में पकड़े गए शख्स से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर DRI की पांच टीमें गठित की गईं। एक साथ गोरखपुर और बहराइच सीमा के पास संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

DRI​​​​​​​ की ओर से बिछाए गए जाल में पांचों लोग फंस गए। उनको गिरफ्तार करने के बाद लखनऊ मुख्यालय लाया गया, जहां लम्बी पूछताछ की गई। इसके बाद उनको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

कई शहरों में नेटवर्कछापेमारी का दायरा बढ़ा

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी कैरियर हैं। इनसे मिली सूचनाओं के आधार पर टीमें गठित कर छापेमारी के लिए रवाना कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार दो से तीन जिलों में डीआरआई की टीमें कार्रवाई के लिए निकली हुई हैं। सोना तस्करी का बड़ा नेटवर्क है, जिनकी कई अहम कड़ियां खुफिया निदेशालय के हाथ लगी हैं।

और खबरें