Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में तैनात महिला सिपाही को एक युवक अश्लील फोटो और मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है।

By admin · September 10, 2024 · 1 min read
महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस आरोपी से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। - Dainik Bhaskar
महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिसप आरोप है कि विरोध पर आरोपी कैरियर खराब करने की धमकी देता है। परिजनों से लेकर साथियों तक को एडिट किए हुए फोटो भेज रहा है। पीड़ित महिला सिपाही भारोत्तोलन की खिलाड़ी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मानिसक रूप से कर रहा प्रताड़ित महिला सिपाही ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि प्रयागराज के मऊ अइमा निवासी मनीष पटेल उनको काफी दिनों से बदल-बदल कर फोन नंबर से परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं उसके और पूरे परिवार के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजता है।

उसकी हरकतों से शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुकी हूं। इस कारण खेल पर भी ध्यान पर नहीं दे पा रहे हैं। मन में लगातार सुसाइड करने का ख्याल आता रहता है। महानगर पुलिस के मुताबिक महिला सिपाही की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें