Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

एसएसबी ने पकड़े 2 अफीम कैरियर।

By admin · September 11, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। एसएसबी 42वी वाहिनी की रुपईडीहा बीओपी के जवानों ने नेपाल से रुपईडीहा आते समय मंगलवार की शाम 5 बजे जांच के दौरान नेपाली दंपति को 2 किलो 1 सौ 60 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस को सौंपा।

उक्त जानकारी देते हुए एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, एएसआई संतोष कुमार विश्वास व उपेंद्र सिंह का.गजेंद्र सिंह आदि के साथ महिला कांस्टेबल सविता दास, टी यमुना आदि लोग नेपाल से आने वाले महिला व पुरूषों की सघन जांच कर रहे थे।

दंपति के पास झोले में अफीम बरामद हुई। दोनो को कैम्प कार्यालय में लाकर पूछताछ की गई तो दोनो ने बताया कि हमे अफीम रुपईडीहा के एक दुकानदार को देनी थी। एक व्यक्ति ने नेपालगंज में इसे हमे दिया था। हमलोग अनजान थे।

पकड़े गए दंपति की पहचान 50 वर्षीय बारी लाल घर्ती पुत्र स्व0 शेर बहादुर घर्ती व पत्नी 39 वर्षीया माया घर्ती निवासी वार्ड नं 5 पवांग सिस्ने गांव सभा जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। दोनो को अफीम सहित रुपईडीहा थाने में सौप दिया गया व एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
11/9/2024

और खबरें