Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

चरस सहित नेपाली महिला गिरफ्तार।

By admin · September 13, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। एसएसबी 42वी वाहिनी की रुपईडीहा बीओपी के जवानों ने नेपाल से रुपईडीहा आते समय बुधवार की शाम लगभग 6 बजे जांच के दौरान एक नेपाली महिला को 2 किलो 2 सौ ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस को सौंपा है।

उक्त जानकारी देते हुए एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी के इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, एएसआई सदानंद कलिटा आदि के साथ महिला कांस्टेबल सत्यवती, पूजा कुमारी, दीपा कलिटा, डॉग हैंडलर अनय कुमार व रिंकी नेपाल से आने वाले लोगो की सघन जांच कर रहे थे। जांच के दौरान एक नेपाली महिला के पास से 2 किलो 2 सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। महिला को कैम्प कार्यालय लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मुझे यह चरस भारत मे देना है।

पकड़ी गई महिला की पहचान 45 वर्षीया सीता घर्ती पत्नी वरिन घर्ती निवासिनी गांव सभा पुट्ठा उत्तर गंगा वार्ड नं 5 जिला रुकुम के रूप में हुई है। महिला के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
12/9/2024

और खबरें