Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ हाई कोर्ट ने लखनऊ जिला जज और पुलिस कमिश्नर को तलब किया है।

September 27, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कैसरबाग सिविल कोर्ट परिसर में रिवॉल्वर लेकर एक व्यक्ति के घुसने के मामले में लखनऊ जिला जज और पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। याचिका के माध्यम से कोर्ट को बताया गया की कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति, जिधर से जज एंट्री करते हैं वहां से रिवाल्वर लेकर कैंपस में घुस गया था।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इस पर न्यायालय ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कोर्ट परिसर के गेटों पर तमाम मशीन लगे होने के बावजूद यह घटना कैसे हुई। मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर को होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने देवेन्द्र गुप्ता की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिका सिविल कोर्ट परिसर में पिछले दिनों हुई चाकूबाजी की घटना के सम्बन्ध में दाखिल की गई है।

चाकूबाजी घटना के संबंध में सरकारी वकील डॉ. वीके सिंह ने कोर्ट को बताया कि जांच एसीपी, मलिहाबाद से करवाई जा रही है। घटना में दो अभियुक्तों करन सोनकर और शुभम पाण्डेय के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है।

वहीं कोर्ट ने जिला जज को यह भी आदेश दिया है कि वह लखनऊ तथा सेंट्रल बार एसोसिएशनों से इस सम्बन्ध में जानकारी तलब करें कि क्या उक्त शुभम पाण्डेय उनके बार का सदस्य है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें