Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार रात तीन युवकों ने लड़की से गैंग रेप की कोशिश की। लड़की परिवार से नाराज होकर निकली थी।

By admin · October 5, 2024 · 1 min read

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार रात तीन युवकों ने लड़की से गैंग रेप की कोशिश की। लड़की परिवार से नाराज होकर निकली थी। जिसके बाद युवक बहाने से अपने साथ लेकर चले गए। नेहरु इन्क्लेव के पास सन्नाटा पाकर उसके साथ गलत हरकत शुरु कर दी। जिसका विरोध करते हुए लड़की ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

बता दें अलीगंज की रहने वाली किशोरी ने मोबाइल बनवाने के लिए मनोज नाम के युवक को दिया था। लेकिन वो कई दिनों से मोबाइल वापस नहीं कर रहा था। घरवाले रोज मोबाइल के बारे में पूछते तो वो बहाना बनाती। इस पर गुरुवार को परिजनों ने उसको डांट दिया था। परिजनों ने नाराज होकर किशोरी अकेले ही घर से निकल गई।

नेहरु इन्क्लेव के पास सन्नाटे में ले गए

संकल्प वाटिका के पास अकेले बैठी थी तभी उसे अकेला पाकर नशे की हालत में साहिल पहुंच गया। साहिल बातचीत कर उसे बातों में ले लिया। इसके बाद पेपरमिल कॉलोनी का रहने वाला शीबू भी पहुंच गया। इसके बाद बातचीत कर उसे खाना खिलाने के लिए लेकर चले गए।

फिर अपने तीसरे दोस्त को बुला लिया जो ई-रिक्शा चलाता है। सभी आरोपी किशोरी को लेकर गोमतीनगर जाने लगे। तभी नेहरू एन्क्लेव के पास अंधेरा पाकर आरोपितों ने गैंगरेप करने की कोशिश की। किशोरी उनकी हरकतों को समझ गई और शोर मचाने लगी। इस आरोपी किशोरी का सिर दीवार पर मारने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने आवाज सुनी और रुक गया। बाइक सवार को देख सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है। जिसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।

और खबरें