Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। वह अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था।

By admin · October 7, 2024 · 1 min read

लखनऊ में विधानसभा के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। वह अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई।

गंभीर अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक का नाम मुन्ना विश्वकर्मा (40) बताया जा रहा है। वह पुराने लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुन्ना पेट्रोल डालकर विधानसभा के सामने गया। वहां पहुंचते ही माचिस जलाकर आग लगा ली। 50 प्रतिशत झुलस गया।

युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस वाले मौजूद हैं।
अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस वाले मौजूद हैं।

पुलिस ने नहीं की सुनवाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुन्ना आलमबाग स्थित बंगाल टेंट हाउस में काम करता था। टेंट हाउस मालिक पैसे नहीं दे रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसकी शिकायत उसने मवैया चौकी और आलमबाग थाने पर भी की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे थाने में उसकी पिटाई कर दी।

बच्चे की फीस नहीं दे पा रहा था

मुन्ना ने कहा कि पैसे की कमी के कारण वह अपने बच्चे की फीस तक जमा नहीं कर पा रहा था, जिससे तंग आकर उसने आज यह कठोर कदम उठाया। पीड़ित ने आलमबाग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया और उसे कई बार मवैया चौकी पर ले जाकर प्रताड़ित किया गया।

डीसीपी बोलीं- आरोपों की जांच कर रहे

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मुन्ना 50 प्रतिशत झुलस गया है। उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। मुन्ना के आरोपों के विषय में जानकारी की जा रही है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें