Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के ठाकुरगंज में फेसबुक फ्रेंड ने महिला से रेप किया। युवक मिलने के बहाने के युवती को होटल ले गया।

By admin · October 9, 2024 · 1 min read

लखनऊ के ठाकुरगंज में फेसबुक फ्रेंड ने महिला से रेप किया। युवक मिलने के बहाने के युवती को होटल ले गया। जहां पर उसके साथ जबरन संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

बता दें, हरीनगर बालागंज की रहने वाली महिला की दोस्ती जून 2022 में मिर्जापुर एटा के रहने वाले विकास यादव पुत्र नवरतन यादव से फेसबुक पर हुई थी। विकास यादव आगरा में नौकरी करता था। उसने कई बार मिलने के लिए आगरा बुलाया लेकिन महिला नहीं गई।

मिलने के लिए लुलु मॉल बुलाया

जनवरी 2023 में विकास यादव लखनऊ पुलिस लाइन आया और महिला को लुलु मॉल मिलने के लिए बुलाया। बातचीत को दौरान महिला ने बताया कि उसका पति विशाल से संबंध ठीक नहीं चल रहा है। अपने पति से अलग रह रही है और उसकी एक बेटी है।

महिला ने बताया, बातचीत करते काफी देर हो गई तो विकास ने कहा कि पुलिस लाइन में एंट्री नहीं मिलेगी, कहीं होटल में रुक जाते हैं। इसके बाद चारबाग के एक होटल में ले गया। जहां पर शराब के नशे में उसने कई बार रेप किया।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला का कहना है कि विकास ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। ये बात उसे तब पता चली जब दोबारा मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद विकास ने कई बार संबंध बनाए। ब्लैकमेल करके आगरा बुलाया। बेटी के साथ आगरा पहुंची। यह देख विकास बौखला गया और उसके साथ गाली गलौज की।

आर्य समाज में जबरन की शादी

कुछ दिनों बाद पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने बताया कि अभी तलाक नहीं हुआ है। तो जबरन जून 2023 में आर्य समाज मंदिर, अलीगंज में शादी कर ली। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई तो मानस हॉस्पिटल बालागंज में उसका अबार्शन करा दिया।

महिला का कहना है कि करीब 20 लाख रुपए भी ऐंठे लिए। जून 2024 में आरोपी विकास मिलने आया तो पीड़िता ने उसके मोबाइल में अन्य लड़कियों के अश्लील वीडियो देखकर विरोध किया। इसपर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद 15 लाख रुपए की और डिमांड करने लगा।

परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी विकास व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

और खबरें