Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के धर्मपुर बेझा के देवनपुरवा में एक तेंदुआ फिर हुआ पिंजरे में कैद।

By admin · October 10, 2024 · 1 min read

मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में एक तेंदुआ पिंजरे में फिर हुआ कैद। वन विभाग द्वारा पिंजरे में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया।

कतरनियाघाट घाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव में तेंदुए के हमले में किसान की मौत हो गई थी। वन विभाग द्वारा लगाये पिंजरे में दो तेंदुए कैद हो चुके थे।

किंतु और तेंदुए की आमद से ग्रामीण डरे सहमे थे, ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग द्वारा एक और पिंजरा क्षेत्र में लगाया गया था। जिसमें बुधवार की रात लगभग 11 बजे बेझा गांव के देवनपुरवा में एक मादा तेंदुआ फिर कैद हो गया। वन विभाग द्वारा पिंजरे में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ककरहा लाया गया है।

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभागीय अधिकारी भी शिव शंकर ने बताया रात लगभग 10:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। तेंदुए की उम्र 3 से 4 वर्ष है, पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। डॉक्टरों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पकड़े गए तेंदुए को बताए गए स्थान पर छोड़ा जाएगा।

और खबरें