Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा संविधान की हर चीज को उलटना चाहती है। ये लोग धर्म-जातियों को लड़ाना चाहते हैं।

By admin · October 12, 2024 · 1 min read

लखनऊ में लोहिया पार्क में मीडिया कर्मियों ने बात करते अखिलेश यादव। - Dainik Bhaskar
लखनऊ में लोहिया पार्क में मीडिया कर्मियों ने बात करते अखिलेश यादव।
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा संविधान की हर चीज को उलटना चाहती है। ये लोग धर्म-जातियों को लड़ाना चाहते हैं। नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। इस सरकार में कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तो वो पेपर लीक और ट्रेन एक्सीडेंट।

अखिलेश राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लखनऊ के लोहिया पार्क पहुंचे थे। उन्होंने लोहिया की मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला पहनाने से रोकने पर यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा- सरकार का कल का व्यवहार बिल्कुल गलत था।

यह कहना कि जानवरों के कारण आप वहां नहीं जा सकते, तो जानवर हर सड़क पर हैं। क्या इसका मतलब है कि हम सड़क पर नहीं चल सकते?

अखिलेश पार्क के गेट से लोहिया की प्रतिमा तक ई-रिक्शा से पहुंचे।
अखिलेश पार्क के गेट से लोहिया की प्रतिमा तक ई-रिक्शा से पहुंचे।

अखिलेश की 3 बड़ी बातें 

1- ये लोग संतुलन बनाने के लिए एक के बाद एक हत्या करवाते हैं

अखिलेश ने कहा- JPNIC बिल्डिंग की भाजपा के हर विकास को फीका कर रही है। ये लोग विनाशकारी और जातिवादी हैं। हत्याओं का संतुलन बनाने के लिए एक के बाद एक हत्या करवाते हैं।

मदरसे बंद करने की सिफारिश पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- यह देश सभी का है। संविधान ने सभी को अधिकार दिए हैं, लेकिन ये लोग हर चीज को उलट देना चाहते हैं। मगर देश अब समझ गया है। अब बीजेपी की यह राजनीति सफल नहीं होने वाली है।

अखिलेश ने लोहिया पार्क पहुंचकर लोहिया की मूर्ति पर माला चढ़ाई।
अखिलेश ने लोहिया पार्क पहुंचकर लोहिया की मूर्ति पर माला चढ़ाई।

2- मुसलमानों ने भी देश के लिए कुर्बानियां दीं

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद वाले बयान पर अखिलेश ने कहा- यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन क्या कह रहा है? जब भारत को बांग्लादेश की रक्षा करनी चाहिए थी, तब ये लोग कहां थे? मुझे इस पर कुछ नहीं कहना। यह देश सबका है। आजादी के बाद जब देश बना, तो मुसलमान भी साथ थे। मुसलमानों ने भी कुर्बानियां दीं। संविधान के अनुसार, हमें सभी का सम्मान करना होगा।

3- ट्रेन एक्सीडेंट पर पहले भी सवाल उठाए, लेकिन सुधार नहीं हुआ

रेल दुर्घटनाओं पर अखिलेश यादव ने कहा- रेल मंत्रालय पर पहले भी कई सवाल उठाए गए हैं। इन्होंने कहा था कि वे रेलवे में सुधार करेंगे। दुर्घटनाओं को कम करेंगे। कुछ सुधार करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

अखिलेश के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता लोहिया पार्क पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।
अखिलेश के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता लोहिया पार्क पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

और खबरें