Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार को 8वीं की छात्रा बेसुध अवस्था में खाली प्लॉट में पड़ी मिली। छात्रा के हाथ व पैर बंधे थे।

By admin · October 15, 2024 · 1 min read

 

लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार को 8वीं की छात्रा बेसुध अवस्था में खाली प्लॉट में पड़ी मिली। छात्रा के हाथ व पैर बंधे थे। उसकी आवाज वहां से गुजर रही एक महिला ने सुनी। छात्रा धीमी आवाज में मदद की गुहार लगा रही थी। इसके बाद उन्होंने छात्रा की तलाश कर रहे परिजनों को सूचना दी। मौके से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना के वक्त जब परिजन लड़की को उठा रहे थे, तब उसने तीन युवकों का जिक्र किया। हालांकि वो किसी का नाम नहीं बता पाई। बेहोशी की हालत में भाईयों ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झलकारी बाई अस्पताल भेज दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उन तीन आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसका लड़की ने जिक्र किया है।

दो लड़के घर पर ताला लगाकर हुए गायब

छात्रा के घर से घटनास्थल 500 मीटर की दूरी पर है। परिजनों का कहना है जहां पर वो बंधी मिली वहां कभी नहीं जाती थी। भाइयों ने बताया कि जहां पर घटनास्थल के पास 7 घर बने हैं। एक घर में सुबह तक दो लड़के थे, लेकिन घटना के बाद से गायब हैं।

उनके पिता को कॉल करके जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि 2 महीने से घर पर नहीं हैं। जबकि सुबह दोनों को छत पर देखा गया था। हालांकि नामजद इसलिए नहीं किया क्योंकि अभी कुछ क्लियर नहीं है। छात्रा के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

इसी जगह पर छात्रा पड़ी मिली थी। 50 मीटर की दूरी पर शमशान घाट है। इस वजह से आसपास बने मकानों में लोग कम रहते हैं।
इसी जगह पर छात्रा पड़ी मिली थी। 50 मीटर की दूरी पर शमशान घाट है। इस वजह से आसपास बने मकानों में लोग कम रहते हैं।

3 बजे तक घर पर थी, फिर बिना बताए चली गई

लड़की के ताऊ ने बताया कि वो बरामदे में सो रहे थे। दो बजे उनकी आंख खुली तो मोबाइल चलाने लगे। एक घंटे बाद मोबाइल की बैटरी कम हो गई। चार्जिंग में लगाने के लिए बड़ी बेटी को दिया। वो मोबाइल लेकर चार्जिंग पर लगाई। एक घंटे बाद अचानक से बिना कुछ बोले नाबालिग घर से निकली। उन्हें लगा कि घर के बाहर टहलने के लिए जा रही होगी। जब सुबह तक नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार ने तलाश शुरू की।

काफी के खोजने के बाद खाली प्लॉट में मिली छात्रा।
काफी के खोजने के बाद खाली प्लॉट में मिली छात्रा।
  1. अस्पताल मिलने पहुंचे अधिकारी

छात्रा की बहन ने बताया कि 9 बजे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मिलने पहुंचे। एक घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान कमरे में बड़ी बहन को भी नहीं जाने दिया। इस बात से बड़ी बहन हल्की नाराज थी। उसका कहना है कि पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। यहां अस्पताल में हमें मिलने से रोक रही है।

पुलिस का दावा नहीं हुआ गैंगरेप

​​​​​​​चिनहट पुलिस के मुताबिक पीड़िता की बहन की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। घटना में सिर्फ एक युवक के शामिल होने का परिजनों ने आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेसुध पड़ी मिली थी छात्रा।
बेसुध पड़ी मिली थी छात्रा।

अब समझिए पूरा मामला ​​​​​​​

चिनहट इलाके में सोमवार सुबह 4.30 बजे घर से शौच के लिए निकली 14 साल की बच्ची को 3 युवक अगवा कर लिए। उसे झाड़ियों में ले गए। तीनों ने बारी-बारी से रेप किया। पैर बांध दिए और गले में दुपट्टा कस दिया। लड़की बेहोश हो गई। तीनों युवकों को लगा कि वह मर गई है। ऐसे में वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।

नाबालिग काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। परिवार की एक महिला ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े देखा। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसके गले और पैर में बंधा दुपट्टा खोला। कंधे पर उठाकर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

मां के निधन के बाद से ताऊ के घर रह रही थी

परिवार वालों ने बताया, पीड़िता अपने ताऊ के साथ रहती है। बचपन में ही मां का निधन हो गया था, इसके बाद से ताऊ ही देखभाल करते हैं। बच्ची घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में बेसुध पड़ी थी। उससे बात करने की कोशिश की तो बताया कि तीन लड़कों ने उसके साथ गलत काम किया है। फिर कुछ नहीं बोल पाई।

और खबरें