Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक छात्र से उसके ही क्लासमेट ने ठगी कर दी। क्लासमेट छात्र की बहन को अगवा करने की धमकी देकर 6 लाख रुपए नकद और जेवर ले लिए।

By admin · October 16, 2024 · 1 min read

लखनऊ में एक छात्र से उसके ही क्लासमेट ने ठगी कर दी। क्लासमेट छात्र की बहन को अगवा करने की धमकी देकर 6 लाख रुपए नकद और जेवर ले लिए। आरोपी छात्र एक साल से अलग-अलग तरीके से पैसा ले रहा था। जब ये बात उसकी मां को पता चली तो उन्होंने डांट फटकार कर बात खत्म कर दी। इसके बाद आरोपी छात्र ने धमकी देकर अपने क्लासमेट के लाखों रुपए हड़प लिए।

पुलिस शिकायत दर्ज करके जांच कर रही है। गोमतीनगर के विराट खंड की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका बेटा (16) और बेटी (6) पास के ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। बेटा 11वीं में और बेटी यूकेजी में है। महिला का आरोप है एक साल पहले बेटे की क्लास में पढ़ने वाले क्लासमेट ने उससे मदद के बहाने 20 हजार रुपए मांगे। उनके लड़के ने अलमारी से चुपचाप निकालकर 16 हजार रुपए दे दिए।

एक साल से ऐंठ रहा रुपए

महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे के दोस्त को डांटा। तब उसने 14 हजार वापस किए। 2 हजार खर्च हो जाने की बात कही। उन्होंने बच्चों की गलती समझकर मामला खत्म कर दिया। 23 नवंबर 2023 को क्लासमेट ने फिर से पैसे मांगे। लेकिन बेटे ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद क्लासमेट ने स्कूल से बाहर निकलते ही बहन को अगवा करने और दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए 2.5 लाख की डिमांड की।

घर में सारे जेवर क्लासमेट को दिए

उसकी बातों से डरा सहमा लड़का अलमारी से पैसा निकालकर उसकी डिमांड पूरी कर दी। इसके बाद आरोपी क्लासमेट ने धीरे-धीरे करके 6 लाख नकद व घर में रखे एक सोने की चेन और दो हार हड़प लिए। कुछ दिन बाद महिला काम के लिए पैसा निकालने के लिए अलमारी खोली तो सब गायब मिला।

उन्होंने अपने बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद उन्होंने स्कूल जाकर जानकारी जुटाई, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मदद नहीं की। इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें