राजधानी लखनऊ में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी:पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट; फोन पर परिवार को बदनाम करने की धमकी

लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवती की इंस्टाग्राम से निकाली गई तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि धीरज नामक युवक ने न केवल उसके वीडियो को एडिट किया, बल्कि उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी भी दी।
पीड़िता ने बताया कि धीरज ने उसके भाई को भी धमकी दी है, कि यदि वह बात नहीं करेगी, तो उसके परिवार को बदनाम कर देगा। लगातार ऐसी बातों से पीड़िता परेशान हो गई। इसके बाद पीड़िता ने सरोजनी नगर थाने पर जाकर तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरोजनी नगर थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।









