Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:लखनऊ पुलिस ने पकड़ा; गाजियाबाद से आई, गांव वालों ने किया जमीन पर कब्जा ?

By admin · November 4, 2024 · 1 min read

पुलिस महिला को हिरासत में लेकर घटना के कारणों का पता लगा रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस महिला को हिरासत में लेकर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

लखनऊ में सोमवार सुबह विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते उसको पकड़ लिया गया, जिससे वह खुद को आग नहीं लगा पाई। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से महिला नाराज है।

हजरतगंज थाना पुलिस के अनुसार महिला गाजियाबाद से आई है। स्थानीय थाने पर सुनवाई नहीं होने के चलते लखनऊ पहुंची थी।

विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को हजरतगंज थाना पुलिस ने हिरासत में लिया और मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल ले गई।
विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को हजरतगंज थाना पुलिस ने हिरासत में लिया और मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल ले गई।

आत्मदाह निरोधी दस्ते की सक्रियता आई काम

विधानसभा के सामने लगभग साढ़े 11 बजे महिला ने प्लास्टिक केन में लाया ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालने की कोशिश की। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तुरंत महिला काे पकड़ लिया। वहीं हजरतगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

गांव के ही कुछ लोगों ने महिला की जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसको लेकर महिला परेशान थी।
गांव के ही कुछ लोगों ने महिला की जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसको लेकर महिला परेशान थी।

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम ममता है। वह गाजियाबाद के लोनी देहात की रहने वाली है।

गांव में उसकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। महिला ने इसकी स्थानीय थाने में शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ शिकायत करने आई थी। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें