Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है।

By admin · November 17, 2024 · 1 min read

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है। इस होर्डिंग को बीजेपी कार्यकर्ता चौधरी विवेक बलियान ने लगवाया है।

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के पास नेताजी मुलायम सिंह याद की जयंती पर शत-शत नमन करने की होर्डिंग लगाई गई है।
लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के पास नेताजी मुलायम सिंह याद की जयंती पर शत-शत नमन करने की होर्डिंग लगाई गई है।

बहू अपर्णा यादव की तस्वीर भी लगी

होर्डिंग पर लिखा है- ‘श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन।’ इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। अपर्णा यादव, जिन्होंने 2022 में बीजेपी का दामन थामा था, उनके नेताजी से जुड़ाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

चर्चा है कि यह कदम नेताजी के सम्मान में उठाया गया है, लेकिन इसका असर BJP और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पड़ सकता है। सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी भी जताई है। वहीं, बीजेपी ने इसे अपर्णा यादव की व्यक्तिगत श्रद्धांजलि बताया है।

और खबरें