Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

Rajdhani लखनऊ में एक कारोबारी युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

By admin · November 22, 2024 · 1 min read
लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। - Dainik Bhaskar
लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

लखनऊ में एक कारोबारी युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है।

मृतक की पहचान अर्जुन लोधी (28) के तौर पर हुई है। वो गांव के पास ही परचून की दुकान चलाता था। अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहता था। वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया और पीटकर हत्या कर दी गई।

लखनऊ के बक्शी का तालाब एरिया में दुकानदार की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह शव बरामद किया गया।
लखनऊ के बक्शी का तालाब एरिया में दुकानदार की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह शव बरामद किया गया।
यह तस्वीर मृतक अर्जुन लोधी की है। वह गांव के पास ही परचून की दुकान चलाता था।
यह तस्वीर मृतक अर्जुन लोधी की है। वह गांव के पास ही परचून की दुकान चलाता था।

सदमें में पत्नी, लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अर्जुन की पत्नी और बेटी के साथ गांव के लोग भी ऐसी घटना से सदमे में हैं। मृतक के परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जबड़ा कूच दिया गया, एक से ज्यादा रहे शामिल

बताया जा रहा है कि अर्जुन लोधी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। घटना में मृतक का जबड़ा तक टूट गया है। शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। यह भी कहा जा रहा है कि घटना में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

हत्या के कारण तलाश रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जारी है। माना जा रहा है कि रात में घर वापसी के समय अर्जुन के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पर युवक की साइकिल खड़ी मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
घटनास्थल पर युवक की साइकिल खड़ी मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मामूली कहासुनी के बाद हुई वारदात

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे अर्जुन लोधी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

इलाके में फैली दहशत

इस घटना के बाद बीकेटी के देवरी गांव और आसपास के इलाकों में डर फैल गया है। लोग गुस्से में भी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

और खबरें