Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में ठकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग में रविवार को हजारों लोग मौलाना कल्बे जव्वाद की घोषणा पर मुफ्त मकान लेने पहुंचे।

By admin · November 24, 2024 · 1 min read

लखनऊ में ठकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग में रविवार को हजारों लोग मौलाना कल्बे जव्वाद की घोषणा पर मुफ्त मकान लेने पहुंचे। अब्बास बाग की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण का मौलाना लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। मौलाना जव्वाद ने कहा कि लखनऊ में जिन लोगों के पास मकान नहीं है वह 10 रुपए के स्टांप पेपर के साथ आधार कार्ड जमा करें।

मौलाना जव्वाद ने कहा कि अब्बास बाग की जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। उसके बाद भी दबंग बिल्डर लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिला प्रशासन से कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वक्फ की जमीन पर कब्जे हो रहे हैं, पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वक्फ की जमीन पर कब्जे हो रहे हैं, पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

4 दिन तक जमा होगा फार्म

रविवार को 5 हजार से अधिक की संख्या में शिया समुदाय के बेघर लोग पहुंचे, सभी का फॉर्म जमा किया जा रहा है। अगले 4 दिनों तक फार्म जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। उसके 21 दिन बाद जो जरूरतमंद और बेघर लोग हैं उन्हें 300 स्क्वायर फीट का प्लाट दिया जाएगा।

फ्री में जमीन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग फार्म जमा करने कर्बला पहुंचे।
फ्री में जमीन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग फार्म जमा करने कर्बला पहुंचे।

अवैध निर्माण का ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि कर्बला अब्बास बाग के अलावा शहर में जितने भी शिया वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जे हैं उसे खाली करवाया जाएगा। शिया समुदाय के गरीब लोगों को वहां मुफ्त बसाया जाएगा। पिछले 2 सालों से अवैध निर्माण की शिकायत कर रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पुलिस से जब शिकायत करो तो हमेशा आश्वासन मिलता है कि निर्माण नहीं हो रहा है। देखते-देखते कई मकानों के निर्माण हो गए। पुलिस के द्वारा लगातार गुमराह किया जा रहा है। अब हम लोग इस पूरी जमीन का ड्रोन कैमरे से निगरानी करेंगे।

लोगों का कहना है कि मौलाना का फैसला सही है। खाली जमीनों का उपयोग होना चाहिए।
लोगों का कहना है कि मौलाना का फैसला सही है। खाली जमीनों का उपयोग होना चाहिए।

मौलाना के फैसले का किया स्वागत

प्लॉट के लिए कागज जमा करने पहुंचे अख्तर हुसैन ने कहा कि मौलाना का बहुत अच्छा फैसला है। हम पिछले 12 साल से किराए के मकान में रह रहे हैं। मौलाना के इस घोषणा से उम्मीद जगी है कि शहर में अपना मकान हो जाएगा। पिताजी के साथ सर्वेंट कंपाउंड में रहते थे, उनके रिटायर होने के बाद हम लोग किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।

और खबरें