Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के महानगर इलाके में रहने वाले चाय दुकानदार से उसके गांव के ही रहने वाले एक समीक्षा अधिकारी ने 40 लाख रुपए ठग लिए।

December 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के महानगर इलाके में रहने वाले चाय दुकानदार से उसके गांव के ही रहने वाले एक समीक्षा अधिकारी ने 40 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि विधान सभा पुस्तकालय में समीक्षा अधिकारी ने खुद को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का रिश्तेदार बताकर विधान सभा का वुडन वर्क का टेंडर दिलाने की बात की थी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

उसके कहने पर पांच करोड़ रुपए के टेंडर के लिए पचास लाख कमीशन की मांग पर चालीस लाख रुपए दे दिए थे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महानगर गोपाल पुरवा निवासी चाय दुकानदार राजू गुप्ता पुराना महानगर निवासी साले वीरू के साथ घरों में लकड़ी के काम की ठेकेदारी करते हैं।

बताया- पकड़ बहुत दूर तक है

उनका कहना है कि विधान सभा पुस्तकालय में समीक्षा अधिकारी गांव सिद्धार्थ नगर संग्रामपुर निवासी प्रवेश कुमार मिश्रा ने विजय कुमार पांडेय से परिचय कराया था। प्रवेश मिश्र अक्सर चाय की दुकान पर आते और मेरे और साले वीरू के साथ काफी देर बातें करते।

इस दौरान प्रवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी पकड़ बहुत दूर तक है। वह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान नेता विपक्षीदल माता प्रसाद पाण्डेय का रिश्तेदार है। उसके उपसचिव, अधिष्ठान अनुभाग-2 विधानसभा सचिवालय से घरेलू संबंध हैं। अगर वीरू चाहे तो वह विधानसभा के पुस्तकालय में पांच करोड रुपए के लकडी के काम का ठेका दिलवा सकता है।

नेट बैंकिंग और नकद कई बार में चालीस लाख दिए

इसके लिए उन्हें पचास लाख रुपए कमीशन देना होगा। हमने उसको ठेका का कमीशन पहले इस शर्त पर दिया कि पहले वह पोस्टडेटेड चेक दे। जिससे ठेका मिलने पर कोई बाद में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद न हो। इसके बाद उसको नेट बैंकिंग और नकद कई बार में चालीस लाख दिए।

वहीं प्रवेश कुमार मिश्रा मिश्रा ने दुकान पर आकर तय बात के हिसाब से भारतीय स्टेट बैंक की यूपी सचिवालय लखनऊ की शाखा के पांच चेक दिए। जिसमें एक चेक सात लाख, दूसरी पांच लाख, तीसरी छह लाख, चौथी चार लाख बीस हजार और पांचवी दस लाख रुपए की दी।

फर्जी टेंडर के कागज दिखाए, काम न मिलने पर हुआ खुलासा

पीड़ित का कहना है कि प्रवेश ने टेंडर को लेकर कई बड़ी बड़ी बातें की। साथ ही टेंडर से जुड़े कई कागजात भी दिखाए। उसके विधान सभा में समीक्षा अधिकारी होने और पोस्ट डेटेड चेक देने पर विश्वास कर लिया। ठेका न मिलने पर पूछताछ की तो टालमटोल करता रहा।

पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी

वीरू ने संदेह होने पर टेंडर के विषय में जानकारी की। जिसमें सामने आया कि विधान सभा में ऐसा कोई टेंडर निकला ही नहीं। इसके बाद प्रवेश ने पहले पैसे वापस करने की बात कही और बाद में पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर समीक्षा अधिकारी प्रवेश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपों से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें