Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

व्यापारियों ने किया धन्यवाद सभा का आयोजन।

December 28, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। गत 1 दिसंबर की सफल बंदी को लेकर व्यापारी नेताओ ने धन्यवाद सभा का आयोजन शुक्रवार की शाम 6 बजे किया। एक स्थानीय एक रिसॉर्ट में किया।

तमाम कशमकश के बाद भी गत 1 दिसंबर को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा के आव्हान पर रुपईडीहा बाजार पूर्ण रूपेण बंद रहा।

यहां तक की सब्जी, ठेले, पान व चाय तक के लिए लोग छटपटाते देखे गए। इसी अभूतपूर्व बंदी को लेकर व्यापारी नेताओ ने सभी छोटे बड़े व्यापारी को धन्यवाद दिया। प्रतिष्ठित व्यापारी सुशील बंसल ने कहा कि सभी दुकानदार भाईयों के लिए बंदी का फैसला लाभदायक है। बंदी के दिन आप परिवार के साथ घूमने जा सकते है। इलाज के लिए जा सकते हैं, दुकान की साफ सफाई कर सकते हैं। आपको अपनी दुकान स्वयं बंद करनी है। किसी के कहने से नही।

प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा इकाई के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री योगेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित खेसाल फारूकी व अमित कौशल आदि ने भी व्यापारियों के प्रति बंदी को लेकर आभार व्यक्त किया। आगामी 1 जनवरी की बंदी को लेकर सभी व्यापारियों ने हाथ उठाकर सहमति व्यक्त की व करतल ध्वनि से स्वागत किया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
28/12/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें