Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

आईजी देवी पाटन मंडल ने परखी इंडो नेपाल बार्डर की सुरक्षा।

January 9, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। बुधवार की सुबह 11 बजे आईजी देवी पाटन मंडल अमित पाठक संबंधित अधिकारियों के साथ रुपईडीहा पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, एसएसबी व कस्टम कर्मियों से सुरक्षा का जायजा लिया।

सबसे पहले थाने पहुंच कर उन्होंने एसएसबी 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज सुनील कुमार शांति व अधीनस्थ कर्मियों से नेपाल आने जाने वालों की जांच संबंधी पूछताछ की।

वहां मौजूद डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार के साथ उन्होंने विचार साझा किए। नेपाल गेट तक पैदल जाकर माइल स्टोन देखा। इसके उपरांत एसपी बहराइच राम नयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी नानपारा अश्विनी पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, एसएचओ रुपईडीहा ददन सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर रणजीत यादव के साथ एसएसबी की निबिया बीओपी तक गए।

नेपाल के समानांतर गयी पैरलल रोड पर लगे तारों के बारे में पूछताछ की। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर पहुंच कर उन्होंने कस्टम सुपरिटेंडेंट पंकज मणी त्रिपाठी से आयात निर्यात के बारे में जानकारी प्राप्त की। लैंड पोर्ट अथारटी ऑफ इंडिया के मैनेजर सुधीर शर्मा ने बुके देकर आईजी का स्वागत किया व आईसीपी परिसर का निरीक्षण कराया।

पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रयाग में हो रहे महाकुंभ के परिप्रेक्ष्य में सीमा सुरक्षा का जायजा लेने आया हूं। यहां स्थित गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों व कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी फीडबैक लेना है। मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा का निरीक्षण करने ही रहा है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
8/1/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें