Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ जय श्री राम उदघोष के साथ भारती भवन से प्रारंभ हुई राम रथ यात्रा।

January 12, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ। पौष शुक्ल द्वादशी पर राम नगरी अयोध्या सहित देश दुनिया में हिंदू धर्म के करोड़ों-करोड़ सनातनी आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास पूर्वक मना रहे है।

राजधानी लखनऊ में भी आज रामलला की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक राम रथ यात्रा भारती भवन के गुरु तेग बहादुर शहीद द्वार रघुवीर नगर प्रखंड पश्चिम भाग से प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने झंडा दिखा कर रवाना किया। राम रथ यात्रा मार्ग पर लाखों सनातनियों ने जय श्री राम उदघोष के साथ पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।

डी. जे ,ढोल, नगाड़े,डमरू,शंखनाद, मंजीरे के साथ नाचते-गाते-बजाते श्री राम भक्तों का उत्साह गगनभेदी ध्वनि के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड में गुंजायमान हो रहा था। इस यात्रा के दौरान ADCP (सेंट्रल ) मनीषा सिंह , ACP ( कैसरबाग ) रत्नेश सिंह , इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी , इंस्पेक्टर अमीनाबाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें