div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ पुलिस ने बीकेटी और इटौंजा में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज शुक्ला (21) के रूप में हुई है, जो चिनहट थाना क्षेत्र के सतरिख रोड का रहने वाला है। पूछताछ में पंकज ने बताया कि वह अपने भाई शुभम शुक्ला के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग करता था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बीकेटी और इटौंजा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।div
divdiv
महिला का छीना था पर्स
डीसीपी ने बताया कि 12 जनवरी को लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास स्थित ज्योति ढाबे के निकट एक महिला का पर्स छीनने की घटना में इन दोनों भाइयों का हाथ था। इस घटना की शिकायत अमितेश कुमार ने इटौंजा थाने में दर्ज कराई थी।
श्दूसरी घटना बीकेटी थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर 2024 को रामकुमार सिंह की पत्नी के साथ हुई थी। आरोपी झपट्टा मारकर कान के कुंडल छीन लिए थे।
जेवर और स्कूटी बरामद
पुलिस ने आरोपी से झुमकी, दो अंगूठियां, 2,150 रुपए नकद और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि नकदी महिला से छीने गए कुंडल को बेचकर जुटाई गई थी। पुलिस अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी शुभम शुक्ला की तलाश कर रही है।




