Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर निकली शोभायात्रा।

January 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 


रुपईडीहा। बुधवार की सुबह 10 बजे अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति रुपईडीहा के संयोजन में यह यात्रा निकाली गई।

यात्रा आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के सरस्वती नगर वार्ड से निकाली गई। इसके पूर्व समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने झंडे, बैनर व पोस्टर बनवा लिए थे। शोभायात्रा का नेतृत्व राजकुमार सिंह कर रहे थे। जय श्री राम के नारे लगाते शोभायात्रा ने मालगोदाम रोड पर प्रवेश किया।

 

रामलीला चौराहा, बजाजा मार्केट, स्टेशन रोड होती हुई एनएच 927 पर स्थित श्री हनुमान सरोवर तट स्थित हनुमान गढ़ी पहुंची। यहां लोगो को प्रसाद वितरित किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय वासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भी राम भक्त शामिल थे। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से आयोजन का नेतृत्व संघ प्रचारक सर्वेश ने किया।

रैली में चल रहे लोगो ने जय श्री राम, भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे लगते रहे। रामलीला चौराहे पर लोगो के लिए चाय पानी का प्रबंध था। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से शेर सिंह कसौंधन, कन्हैया वर्मा, तेज प्रसाद वर्मा, पूर्व उप प्रमुख उमाशंकर विश्वकर्मा, सुरेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रणजीत यादव सहित भारी पुलिस बल की शांति व सुरक्षा हेतु तैनाती रही।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
22/1/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें