Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने फर्जी पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।

January 27, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″लखनऊ के निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने फर्जी पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रिंसिपल का आरोप है पत्रकार उनका संबंध एक महिला टीचर से जोड़कर ब्लैकमेल करके दो लाख रुपए की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर दोनों के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर यूट्यूब पर पोस्ट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

महात्मा गांधी मार्ग, पार्क रोड हजरतगंज निवासी राकेश चत्री निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मोजेश नाम का व्यक्ति एक यूट्यूब चैनल एम न्यूज के नाम से चलाता है। खबर चलाने के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करता है। 23 दिसंबर को उनके स्कूल पहुंचा और कहा कि आपके खिलाफ चलाने के लिए कई न्यूज आई हैं, लेकिन उसे प्रसारित नहीं कर रहे हैं।

परेशान होकर एक लाख दिया

जिसके एवज में दो लाख रुपए की मांग करने लगा। इस पर पीड़ित ने पैसा देने से मना कर दिया। फिर सामाजिक छवि धूमिल करने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित घबरा गए और एक लाख रुपए दे दिया।

महिला टीचर से बताया अवैध संबंध

इसके बाद अन्य न्यूज रिपोर्टरों को इंटरव्यू लेने के लिए भेजकर रुपए की मांग करने लगा। जब पीड़ित उसके दबाव में नहीं आया तो स्कूल की महिला टीचर से अवैध संबंध और गलत शब्दों का इस्तेमाल कर एम न्यूज नाम के यूट्यूब पर एक वीडियो क्लिप चला दी। इससे दोनों की काफी बदनामी हुई।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें