Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में वीआईपी रोड स्थित पकड़ी पुल पर रात करीब 9:45 बजे नशे में धुत कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे।

By admin · February 10, 2025 · 1 min read

लखनऊ में वीआईपी रोड स्थित पकड़ी पुल पर रात करीब 9:45 बजे नशे में धुत कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलते ही आजाद नगर चौकी इंचार्ज और उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद सौरभ जयसवाल, मयंक जायसवाल, शेखर गुप्ता, अभय सिंह, संतोष रावत, सर्वेश पाल और मोहित बाजपेई नामक युवक नशे की हालत में थे। पुलिस के पहुंचते ही इन युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान शिखर गुप्ता और मयंक जायसवाल मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शेष पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर लोकबंधु अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस से अभद्रता के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लगाए गए अन्य आरोप निराधार हैं।

और खबरें