div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″पारा में इंस्पेक्टर और सिपाही के बीच विवाद के बाद विभागीय लोगों ने बीच-बचाव किया।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के बुद्धेश्वर में शुक्रवार को ट्रैफिक सिग्नल पर कार बढ़ाने को लेकर एक इंस्पेक्टर और सिपाही में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद वर्दी पहनकर लौटे इंस्पेक्टर और पत्नी के साथ सिपाही का जमकर विवाद हुआ।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
इंस्पेक्टर और सिपाही का विवाद देख मौके पर भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक दीवान पर मारपीट का आरोप और अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी पश्चिमी ने पूरे मामले के जांच के निर्देश दिए हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″इंस्पेक्टर और पत्नी के साथ सिपाही का जमकर विवाद हुआ।div
कार के बोनट पर हाथ मारने से शुरू हुआ विवाद
पारा इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलरुप से आजमगढ़ निवासी 2001 बैच के इंस्पेक्टर रमेश कुमार भारती डीजी हेड क्वाटर में शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हैं। सलेमपुर पतौरा में परिवार के साथ रहने वाले इंस्पेक्टर शुक्रवार सुबह कार से निकले थे। बुद्धेश्वर चौराहे पर सिग्नल के पास गाड़ी रुकते ही एक सिपाही ने बोनट पर हाथ मार दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ट्रैफिककर्मी इंस्पेक्टर और पत्नी को समझाते हुए।div
विरोध पर दोनों में बहस शुरू हो गई। इंस्पेक्टर का आरोप है कि उन्होंने सिपाही को बताया भी कि पुलिस विभाग में हैं, उसके बाद भी उसने अभद्रता की। जब पत्नी के साथ पहुंचा तब भी अभद्रता की और मारपीट की।
गलत तरीके से गाड़ी चला रहे थे
ट्रैफिक दीवान अजीत राम ने कहा- बुद्धेश्वर चौराहे पर ड्यूटी पर लगा था। गाड़ी ट्रैफिक सिंग्नल के आगे रुकने पर टोंका तो दरोगा ने विवाद शुरू कर दिया। लोगों के बीच-बचाव करने पर लौट गए और फिर पत्नी के साथ आकर विवाद शुरू कर दिया। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पारा इंस्पेक्टर के मुताबिक घटना को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। वायरल वीडियो और विवाद के विषय में संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




