Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

March 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″लखनऊ में हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुंबई के रहने वाले खतीब शेख और आकाश ताम्बे को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने लूलू मॉल के पास से पकड़ा है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

दोनों आरोपियों के पास से 6 चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें एक एपल आईफोन 15 प्रो मैक्स भी शामिल है। यह मामला 28 फरवरी 2025 को कूल ब्रिज रिसॉर्ट में आयोजित कॉन्सर्ट का है। आसिम खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

आरोपी मुंबई से फ्लाइट से आए थे

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मुंबई से फ्लाइट से आए थे और एक महंगे होटल में ठहरे थे। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान रात 8 से 9 बजे के बीच भीड़ का फायदा उठाकर 6 मोबाइल फोन चोरी किए। आरोपियों ने बताया कि वे बड़े गायकों के लाइव कॉन्सर्ट में जाकर मोबाइल चोरी करते हैं और कम कीमत पर बेचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। रात 1.05 बजे दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खतीब शेख शांताक्रूज पूर्व के निर्मल नगर का रहने वाला है, जबकि आकाश ताम्बे न्यू अंबेवाड़ी जवाहर नगर का निवासी है। दोनों की उम्र 30 वर्ष है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें