Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

Rajdhani लखनऊ में भगवा त्रिशूल यात्रा का स्वागत:सनातन धर्म के प्रसार-प्रचार और प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए निकाली जा रही है

By admin · March 4, 2025 · 1 min read

 

लखनऊ गोमतीनगर स्थित विभूतिखंड में अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद द्वारा भगवा त्रिशूल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबंध में आयोजकों ने कहा कि यात्रा सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं एकजुटता के लिए आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या भक्त और समाजसेवी शामिल हुए।

प्रयाराज से शुरू हुई यात्रा का लखनऊ में पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव, राष्ट्रीय महामंत्री दीप सिहाग सीसाय समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महाकुंभ आभार कार्यक्रम में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने शानदार भजन प्रस्तुत किया। IMPC और भगवा एप्प के माध्यम से लोगों को यात्रा से जोड़ा जा रहा है।

त्रिशूल यात्रा की भव्य तस्वीर
त्रिशूल यात्रा की भव्य तस्वीर

120 प्राचीन शिवालयों में स्थापित किए जाएंगे त्रिशूल

अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भगवा त्रिशूल यात्रा देशभर के मंदिरों को जोड़ने का काम कर रही है। इसके अलावा सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ये यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा के जरिए 120 पवित्र त्रिशूल प्राचीन शिवालयों में स्थापित किए जाएंगे। इसमें 12 मंदिर विदेशों में भी शामिल हैं। यात्रा के जरिए मंदिरों के आधुनिकीकरण और डिजिटल बदलाव पर भी जोर दिया जा रहा है।

त्रिशूल यात्रा में शामिल हुए लोग
त्रिशूल यात्रा में शामिल हुए लोग

यात्रा का मुख्य उद्देश्य

सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता। युवाओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक धरोहर से जोड़ना। मंदिरों में डिजिटल बुकिंग और लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना। पुराने मंदिरों के संरक्षण और आधुनिकीकरण की रणनीति तैयार करना। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और मंदिरों को स्वच्छ और ऊर्जा-सक्षम बनाना। सनातन धर्म का प्रसार-प्रचार यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

और खबरें