Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में शुक्रवार सुबह सीएम आवास के पास लौरेटो चौराहे पहुंची एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया।

By admin · March 8, 2025 · 1 min read

पुलिस ने बेटियों के साथ आत्मदाह करने पहुंची महिला को बचा लिया। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने बेटियों के साथ आत्मदाह करने पहुंची महिला को बचा लिया।

लखनऊ में शुक्रवार सुबह सीएम आवास के पास लौरेटो चौराहे पहुंची एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। महिला के साथ उसकी दो बेटियां भी थीं। उसने खुद के साथ दोनों बेटियों को भी पेट्रोल से नहला दिया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को जैसे ही खुद पर पेट्रोल डालते देखा, उसे पकड़ लिया। महिला और दोनों बच्चियों को पानी से नहलाया, ताकि पेट्रोल से शरीर को नुकसान न पहुंचे। पुलिस ने संबंधित थाने को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की समस्या का समाधान करने को कहा है।

पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर पानी से नहलाया।
पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर पानी से नहलाया।

महिला बोली- दबंगों ने जमीन कब्जा की

आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का नाम रेखा मिश्रा है। वह प्रतापगढ़ के राजनीगंज फटनपुर सुरवा मिश्रपुर की रहने वाली है। जिन बच्चियों को लेकर वह आत्मदाह करने पहुंची, उनकी उम्र 8 और 9 साल है। महिला का कहना है कि हमारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।

हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे तंग आकर मैं आज सुबह मैं सीएम आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची थी। लेकिन पुलिस वालों ने हमें पकड़ लिया। अगर हमारी कोई सुनने वाला नहीं तो हम जी कर क्या करें।

पीड़ित महिला ने कहा- हम दबंगों से परेशान आ चुके हैं। पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित महिला ने कहा- हम दबंगों से परेशान आ चुके हैं। पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि गांव के शारदा प्रसाद, हरिशंकर मिश्रा, प्रेम नारायण समेत कई दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई महीनों से पुलिस-प्रशासन के चक्कर लगा रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इसलिए आत्मदाह करने का निर्णय ले लिया। गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार को सकुशल बचा लिया गया है। स्थानीय पुलिस से भी घटना की जानकारी ली गई है।

और खबरें