Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आतिशबाज़ी की जा रही है। हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर जीत का जश्न मना रहे हैं।

By admin · March 10, 2025 · 1 min read

लखनऊ में टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आतिशबाज़ी की जा रही है। हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर जीत का जश्न मना रहे हैं। जश्न पूरे शबाब पर है। लोग डांस कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए है। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की।
हजरतगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की।
हजरतगंज में गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी।
हजरतगंज में गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी।
लोगों ने तिरंगा फहराकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
लोगों ने तिरंगा फहराकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला

भारत की जीत पर सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ऐतिहासिक विजय…चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट कर खिलाड़ियों और लोगों को बधाई दी।
सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट कर खिलाड़ियों और लोगों को बधाई दी।

इससे पहले लखनऊ में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के लिए हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की गई थी। मंदिरों में विशेष प्रार्थना हुई। इस दौरान खिलाड़ियों के पोस्टर बैनर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके साथ ही मस्जिदों में भी टीम इंडिया के जीत के लिए दुआ मांगी गई थी।

सेंट जोसेफ कॉलेज में मैच का लाइव प्रसारण

लखनऊ में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सेंट जोसेफ कॉलेज, सीतापुर रोड पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट के फैंस यहां पर पहुंचे। फैंस ढोल बजाते हुए यहां इक्कठा हुए। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मनाया।

सेंट जोसेफ कॉलेज में क्रिकेट का आनंद लेते बच्चे।
सेंट जोसेफ कॉलेज में क्रिकेट का आनंद लेते बच्चे।

आज टीम इंडिया ही मैच जीतेगी

बच्चों ने कहा था- आज टीम इंडिया ही मैच जीतेगी। आयोजक अनिल अग्रवाल का कहना था कि टीम इंडिया के जीत का जश्न मनाया जाएगा। हम सभी लोग एक साथ मैच देखेंगे।

बच्चों ने तिरंगा लहराकर टीम इंडिया का चीयर किया।
बच्चों ने तिरंगा लहराकर टीम इंडिया का चीयर किया।

और खबरें