div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि युवती से दो युवकों ने गैंगरेप किया। उसके परिजनों ने थानों में फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वे लोग डीसीपी दक्षिणी के पास पहुंचे। उन्होंने सख्त रुख अपनाया तो पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की। गैंगरेप के मुख्य आरोपी संदीप यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया। उसका साथी आरोपी मायाराम को भी गिरफ्तार किया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया- पुलिस को आरोपियों के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर आरोपियों की घेराबंदी की गई। खुद को घिरते देख संदीप यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घटनास्थल से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में लापरवाही पर दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
मुठभेड़ की तीन तस्वीर
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मुठभेड़ स्थल पर मौजूद लखनऊ पुलिस की टीम, मौके से बरामद अवैध तमंचा और कारतूस दिखाते हुए। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी संदीप यादव को पुलिस की हिरासत में ले जाया जाता हुआ। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″डीसीपी निपुण अग्रवाल और एडीसीपी अमित कुमावत घटनास्थल पर जांच करते हुए।div
divdiv
घटना के बाद पुलिस अलर्ट, 6 टीमों का गठन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में 14 मार्च को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर एसीपी मोहनलालगंज के नेतृत्व में 6 टीमें गठित की गईं।
जंगल में छिपे थे आरोपी, पुलिस ने की घेराबंदी
16 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संदीप यादव और मायाराम मोहनलालगंज के कुबहरा जंगल की ओर भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख संदीप ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″एनकाउंटर सूचना पर पहुंचे डीसीपी निपुण अग्रवाल और एडीसीपी अमित कुमावत घटनास्थल पर जांच करते हुए।div
divdiv
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीमों को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संदीप यादव और मायाराम कुबहरा जंगल की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही संदीप यादव ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे संदीप यादव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
मुख्य आरोपी संदीप के अलावा रामफेर और उसके बेटे शिवशंकर सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, अब तक की जांच में रामफेर और उसके बेटे की घटना में कोई सीधी भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी संदीप टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और बीते पंद्रह दिनों से इस क्षेत्र में कार्यरत था।
दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, लापरवाही पर जांच के निर्देश
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि युवती से गैंगरेप मामले में पीड़िता के पिता को न्याय के लिए मोहनलालगंज और गोसाईगंज थानों के चक्कर काटने पड़े, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही पर डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रथम दृष्टया जांच में मोहनलालगंज के खुजौली चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह और गोसाईगंज के जेल चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार को दोषी मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही, उन्होंने एडीसीपी को मामले की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
डीसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
डीसीपी की फटकार के बाद गोसाईगंज पुलिस ने शनिवार देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी संदीप यादव और उसके अज्ञात साथी समेत चौकीदार व उसके बेटे के खिलाफ गैंगरेप और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान घटना स्थल मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में होने की बात सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच एसीपी मोहनलालगंज को सौंप दी।
फास्ट–ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, होगी सख्त सजा
पुलिस अब इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है, ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। वहीं, संदीप यादव और मायाराम से पूछताछ की जा रही है कि कहीं इस वारदात में और लोग तो शामिल नहीं थे।




