div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div
दरअसल, नादरगंज तिराहे पर बुधवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। कानपुर रोड की एक पटरी संकरी होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी की लापरवाही इस जाम का मुख्य कारण है। कंपनी नादरगंज में फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है। फ्लाईओवर के लिए दोनों पटरियों के बीच 30 फीट चौड़ी खुदाई की गई है। इस खुदाई के कारण कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी बेहद संकरी हो गई है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ के जाम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा 2 घंटे तक फंसे रहे।div
divdiv
संकरी पटरी से बिगड़ी स्थिति
शाम 6 बजे से नादरगंज तिराहे से हज हाउस तक 2 एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा। तिराहे से टूल रूम तक करीब 250 मीटर की संकरी पटरी ने स्थिति और बिगाड़ दी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″जाम की समस्या डेली इसी तरह से बनी रहती है।div
divdiv
वाहन रेंगते हुए निकले
ट्रैफिक पुलिस, सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक और नादरगंज पुलिस चौकी के कर्मी जाम हटाने में जुटे रहे। एसीपी कृष्णा नगर भी मौके पर पहुंचे। लेकिन दो घंटे बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। यह समस्या रोज सुबह-शाम होती है।




