Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नेपाली होटलों के दलालों से त्रस्त हैं नेपाली कामगार ही।

March 21, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत के रोडवेज डिपो पर सुबह 4 बजे से दिल्ली, हरिद्वार, शिमला, कानपुर, जयपुर, वाराणसी व लखनऊ आदि शहरों से बसों का आना शुरू हो जाते हैं। नेपालगंज के होटलों के दलाल इन्हें सेंट्रल बैंक चौराहे पर ही इन्हें घेर कर खड़े हो जाते हैं। मजबूरन इन बसों के चालक इन्हें चौराहे पर ही रोक देते हैं। अब नेपालगंज के होटलों के दलालों के खेल शुरू हो जाता है।

 

छीना छपटी व इन्हें समझाने बुझाने का काम शुरू हो जाता है। उस समय स्थानीय पुलिस भी सेंट्रल बैंक चौराहे व रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई नही देती। होटलों में फ्री खाना व रहने का कम किराए की लालच में भोलेभाले नेपाली कामगार फंस जाते हैं। जब छ बजे एसएसबी का चेक पॉइंट खुलता है तो ये लोग इतनी सुबह कैसे आ जाते हैं।

और तो और नेपालगंज के होटल वालों ने महिलाओं को भी इस धंधे में शामिल कर लिया है। ये महिलाएं भी नेपाली नागरिकों को नेपाली भाषा में महिला यात्रियों को बहलाने फुसलाने में संलग्न देखी जाती हैं। इन दलालो की संख्या दर्जनों में है। यह अपने आप मे पश्न चिन्ह है। इस ओर किसी सुरक्षा एजेंसी का ध्यान ही नही जा रहा है।

यही नही चौराहे से लेकर ई रिक्शा चालक भी इन नेपाली नागरिकों को लूटने व छीना छपटी करने से नही चूकते। कुछ ई रिक्शा चालक तो इन मेहनत मजदूरी करने वालों का सामान ही लेकर चंपत हो जाते हैं। ई रिक्शा चालक व पैंडल रिक्शा चालक रोडवेज डिपो मे घुसकर छीना छपटी करते देखे जाते हैं। रुपईडीहा वासियों संबंधित अधिकारियों से इसपर अंकुश लगाने की मांग की है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
21/3/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें