div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div
महिला ने छात्रों को रात में शोर मचाने से मना किया। लेकिन छात्र मान नहीं माने। इस पर महिला नाराज हो गई और पुलिस को कॉल करने की बात कही। यह सुनते ही एक छात्र ने तमंचा निकाला और सीधे महिला के सीने में गोली मार दी। महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई।
अचानक हुई वारदात से लोग सहम गए। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता नायक हॉस्टल के 8 छात्रों को हिरासत में लिया है। मामला सैरपुर इलाके के ब्रिजधाम कॉलोनी का है।
पति के साथ छत पर टहल रही थी महिला
सारिका श्रीवास्तव (43) पति के साथ ब्रिजधाम कॉलोनी में रहती थीं। उनके पति फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। पति ने बताया- शनिवार रात खाना खाने के बाद मैं पत्नी के साथ छत पर टहल रहा था। इस दौरान सड़क पर अनीता नायक हॉस्टल के 7-8 स्टूडेंट आपस में झगड़ा कर रहे थे।
पत्नी ने छात्रों से शोर मचाने से मना किया, लेकिन छात्रों ने बात नहीं सुनी। कहने लगे कि आपसे कोई मतलब नहीं है। जब छात्रों का शोर शराबा बढ़ गया तो पत्नी नीचे आई और उनको मना किया। इस दौरान एक छात्र ने गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि अनीता नायक हॉस्टल ठीक मेरे घर के सामने है। हॉस्टल में रहने वाले छात्र अक्सर आपस में झगड़ा करते हैं। 7 महीने पहले हॉस्टल मालिक से यह बात कही थी। उनसे कहा था- हॉस्टल किसी परिवार को रेंट पर दे दो। कॉलोनी का माहौल खराब होता है, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सीने में गोली लगने महिला की मौके पर मौत हो गई।div
divdiv
तमंचा निकालकर बोला- पुलिस से शिकायत करोगी
पति ने बताया- पत्नी ने छात्रों से कहा कि मैं पुलिस बुला लूंगी। इसके बाद छात्र कुछ देर के लिए शांत हो गए। इसी बीच, एक छात्र ने तमंचा निकाल लिया। कहा- पुलिस से शिकायत करोगी। इसके बाद उसने पत्नी के सीने में गोली मार दी।
गोली लगते ही पत्नी गिर पड़ी। पुलिस ने बताया कि 8 छात्रों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सारिका श्रीवास्तव (43) छत पर टहल रही थी।div
divdiv
3 राउंड फायरिंग की: महिला का बेटा
परिवार 20 साल से इस कॉलोनी में रह रहा था। महिला के 3 बच्चे हैं। 2 बेटे आदित्य और रुद्र और सबसे बड़ी बेटी महक। आदित्य 12वीं में पढ़ता है। उसने बताया- हॉस्टल में बाहर से भी लड़के आते हैं। देर रात तक शोर शराबा करते हैं। रात में लड़के मारपीट कर रहे थे।
हम लोग छत पर थे। मना किया तो एक लड़का हमारे गेट तक आया। पहले उसने दो राउंड फायरिंग की। हम लोग बच गए। फिर तीसरे राउंड की फायरिंग की तो गोली मम्मी को लग गई। पुलिस ने हॉस्टल से कारतूस और वैपन जब्त किया है।
3 मंजिला हॉस्टल में 7-8 लड़के रहते हैं
पुलिस ने बताया कि महिला के घर के सामने बने हॉस्टल में 7-8 लड़के रहते हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। हॉस्टल के लड़कों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने हॉस्टल के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। हॉस्टल में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
पड़ोसी बोले- छात्रों के डर की वजह से बाहर नहीं निकलते
पड़ोस में रहने वाले विशेष सक्सेना ने बताया कि वारदात के बाद जब शोर-शराबा हुआ तो बाहर आए। तब गोली मारने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रोजाना शोर-शराबा होता था। लड़के नशा करते थे। कई बार शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। स्थिति ऐसी थी कि छात्रों के डर की वजह से कालोनी के लोग बाहर नहीं निकलते थे।




