div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div
पक्का तालाब चिनहट निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती भानमऊ वरहेटा बाराबंकी निवासी हिमाशुं वर्मा पुत्र हरिवंश वर्मा से दोस्ती थी। हिमांशु ने मिलने जुलने के दौरान दोस्ती का फायदा उठाकर युवती के अश्लील वीडियो व फोटो शूट कर लिए। इन सारी फोटो को अपने लैपटॉप में सेव करके रख ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा।
युवती ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी तय हो गई। आरोपी हिमांशु ने कॉल करके गलत बातें की और अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर शादी तुड़वा दी। हिमांशु ने युवती व जहां शादी तय हुई थी उनकी भी ई-मेल आईडी हैक कर ली। युवती ने इसकी शिकायत की तो अपनी गलती मानते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही।
गलती मानने के बाद जारी रखी हरकत
आरोपी हिमांशु ने गलती मानने के बाद भी जहां शादी तय हो रही थी। उसकी ई-मेल हैक करली। लड़के की सारी लोकेशन जानकर ट्रैक करने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर युवती ने चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।




